जगह-जगह हुए ध्वजारोहण

BY — August 15, 2013

150802Udaipur. स्वाधीनता दिवस पर विभिन्ना संस्था नों, संगठनों, कार्यालयों कॉलेजों में भी ध्वमजारोहण किया गया। अतिथियों ने ध्विज फहराकर सलामी ली तो मिठाई भी वितरित की गई।

संभागीय आयुक्त कार्यालय में संभागीय आयुक्त डॉ. सुबोध अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। कलक्ट्रेट में जिला कलक्टर आशुतोष पेंढणेकर ने ध्वज फहराया। राजकीय इमारतों पर रोशनी भी की गई।

स्वतंत्रता सेनानी ने किया ध्वजारोहण
देहात जिला कांग्रेस के अमल का कांटा स्थित कार्यालय पर सुबह 7.30 बजे स्वतंत्रता सेनानी मनोहरलाल औदीच्य ने ध्वजारोहण किया। औदीच्य ने कहा कि आजादी के संघर्ष के बाद पहली बार कांग्रेस संगठन द्वारा पहल करते हुए स्वतंत्रता सेनानी को मान-सम्मान देते हुए उनके हाथों से ध्वजारोहण कराने का निर्णय किया गया, उससे आने वाली पीढी नई प्रेरणा लेगी। स्वतंत्रता बहुत संघर्षों के बाद हासिल हुई है। इसकी गरिमा तथा देश के आत्मसम्मान हेतु नेताओं के साथ युवा पीढी को भी कंधे से कंधा मिलाकर विदेशी ताकतों का मजबूती से मुकाबला करना है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला, जिला प्रमुख मधु मेहता, उपजिला प्रमुख श्यामलाल चौधरी, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, प्रदेश कांग्रेस सचिव गोपाल शर्मा, महामंत्री मथुरेश नागदा, ब्लॉक अध्यक्ष भगवतसिंह झाला, फल सब्जी मण्डी चेयरमेन मोडसिंह सिसोदिया, पूर्णिमा मेनारिया, महेन्द्र डामोर, नजमा मेवाफरोश, शिवराजसिंह धाबाई, मीरा वैष्णव आदि मौजूद थे।
150801सनराईज ग्रुप उमरड़ा
उमरड़ा स्थित सनराईज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एवं डिप्लोमा इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य गजनफर अली व दिलीप कोठारी ने सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया। छात्र-छात्राओं आदित्य भास्कर, मोहिनी सैनी, योगेश उपाध्याय आदि ने कविता/गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। संस्थान के अध्यक्ष हरीश राजानी ने छात्र-छात्राओं को  स्वतंत्रता दिवस की महत्ताु बताते हुए हर छात्र-छात्रा को देश के लिए कुछ न कुछ करने के लिए प्रेरित किया। निदेशक हिमांशु जैन ने शुभकामनाएं देते हुए छात्र-छात्राओं से पढाई के साथ अन्य गतिविधियों में संलिप्त रहने की प्रेरणा दी। अंत में मिठाई वितरण किया गया।
सीसारमा स्थित टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज
सीसारमा स्थित कृष्णा महिला टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में सुबह 8.30 बजे स्वतंत्रता दिवस समारोह महाविद्यालय प्रांगण में मनाया गया। झण्डारोहण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अश्विनी कुमार गौड़ ने किया। मुख्य अतिथि एमडी हितेश गौड़ थे। कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टाफ पूर्णिमा नराणिया, सपना सोनी, रीता भटनागर, पुष्पलता आमेटा, नरेन्द्र शर्मा, जगदीशचन्द्र व्यास, पकंज अजमेरा, बाबूलाल मीणा आदि उपस्थित थे। धन्यवाद उपाचार्य रूपलाल पालीवाल ने दिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *