Header Banner

कायस्थ युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर

BY — August 15, 2013

25 अगस्त को होगा, एक शाम मुकेश के नाम भी

Udaipur. चित्रगुप्त सभा की ओर से 25 अगस्त को प्रस्तावित युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजन के लिए गठित कमेटियां राज्य  भर में दौरे कर रही हैं और अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने का प्रयास कर रही हैं।

सामाजिक व सांस्कृतिक सचिव राकेश माथुर के अनुसार अब तक 70 युवक-युवतियों का पंजीयन हो चुका है। पंजीयन की अंतिम तिथि 10 अगस्तक है। बाहर से आने वाले अतिथियों के ठहरने की उचित व्यवस्था की जाएगी। प्रवक्ता  राजीव माथुर के अनुसार सभा के सभी सदस्य  आयोजन के लिए मुक्त हस्त से सहयोग कर रहे हैं। सम्मेलन के दिन ही शाम को पार्श्वगायक मुकेश की स्मृति में एक शाम मुकेश के नाम भी होगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply