Header Banner

रोजाना 11 अधिवक्ता देंगे धरना

BY — August 19, 2013

बार एसोसिएशन की साधारण सभा में निर्णय

advocateUdaipur. हाईकोर्ट बैंच की खण्डपीठ को लेकर अब 21 अगस्ते से बार एसोसिएशन के 11 अधिवक्ता रोजाना धरने पर बैठेंगे। यह निर्णय आज बार की साधारण सभा की बैठक में किया गया।

अध्यक्षता बार अध्यक्ष भरत कुमार जोशी ने की। जोशी ने साधारण सभा की बैठक के उद्वेश्य बताए। संघर्ष समिति द्वारा पारित प्रस्ताव साधारण सभा में रखे गए। इसमें वक्ताओं ने आंदोलन को सफल बताते हुए कहा कि पहली बार मीडिया एवं राजनैतिक, सामाजिक संगठनों के सकारात्मक सहयोग से उदयपुर में हाईकोर्ट बैंच खोले जाने की मांग राष्ट्रीय स्तर पर पहुंची। बैठक में शांतिलाल पामेचा, सत्येन्द्रपाल सिंह छाबडा, भंवरलाल गुप्ता, फतहलाल नागोरी, रोशनलाल जैन, जितेन्द्र जैन एवं गोपाल सिंह डोडिया ने विचार व्याक्त  किए। संचालन बार एसोसिएशन के महासचिव भरत कुमार वैष्णव ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply