Header Banner

फतहनगर में उद्घाटनों की झड़ी

BY — August 19, 2013

दूसरे दिन भी हुए दर्जनभर उद्घाटन

190801फतहनगर. विधानसभा चुनावों की आहट शुरू होने के साथ ही क्षेत्र में उद्घाटन कार्यक्रमों की झड़ी लग गई है। रविवार को डॉ.गिरिजा व्यास के हाथों उद्घाटन होने के दूसरे दिन सोमवार को क्षेत्रीय विधायक पुष्करलाल डांगी तथा पालिकाध्यक्ष गोकल भील ने दर्जनभर उद्घाटन किए।

विधायक ने वार्ड 11 में महाराणा प्रताप सामुदायिक भवन,मोइला का कुआ पर सामुदायिक भवन, वार्ड 10 में महादेव मंदिर पर सामुदायिक भवन, आवरीमाता मंदिर स्थित सामुदायिक भवन, विनायक नगर में सामुदायिक भवन,हरिजन बस्ती में सामुदायिक भवन, कब्रिस्तान में चहारदीवारी एवं कच्ची बस्ती में प्राइमरी पाठशाला की चहारदीवारी का उद्घाटन किया। हर जगह विधायक का पार्षदों एवं लोगों ने स्वागत किया। अनवरत कार्यक्रमों का आलम यह था कि विधायक आते गए तथा उद्घाटन करते गए। इस दौरान लोगों ने विधायक के समक्ष क्षेत्र की समस्याएं भी बयां की। विधायक ने भी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। उद्घाटन कार्यक्रमों के दौरान अधिशासी अधिकारी गोविंदलाल माली, पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती हमीदा बानु मंसुरी, सेफूद्दिन बोहरा, नारायणलाल मोर, अर्जुनलाल सोनी, विरेन्द्रसिंह रोजी, वरदीशंकर बुनकर, गफफार मोहम्मद मंसुरी, ललितदास वैष्णव, युवक कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश बारबर, इरशाद,  बंशीलाल तेली, भगवतसिंह समेत कई पार्षद व पदाधिकारी साथ थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply