Header Banner

सिंगापुर में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे सिंघवी

BY — August 22, 2013

रोटरी इन्स्टीट्यूट सम्मेलन

220806Udaipur. रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय द्वारा विश्व शांति व सामुदायिक सेवा के उद्देश्य पर आगामी 25 अगस्त से सिंगापुर में होने वाले 3 दिवसीय रोटरी इन्स्टीट्यूट सम्मेलन में रोटरी क्लब उदयपुर के वरिष्ठ सदस्य व पूर्व प्रान्तपान निर्मल सिंघवी राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्हें आज एक समारोह में क्लब की ओर से शुभकामनांए देते विदाई दी गई।

क्लब अध्यक्ष बी. एल. मेहता ने बताया कि सेमीनार में सिंघवी विश्व शाति एंव सामुदायिक सेवा पर विचार रखेंगे तथा सेमीनार में एशिया के 15 देशों के अनेक रोटेरियन सदस्य भाग लेंगे। इसमें भावी प्रान्तपालों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। राजस्थान के सिंघवी के अतिरिक्त रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3052 के प्रान्तपाल अनिल अग्रवाल भी जा रहे हैं। सम्मेलन में स्वास्थ्य सेवा, जल प्रबन्धन, विश्व शान्ति व सद्भावना, पोलियो उन्मूलन, युवा प्रोत्साहन, शिशु एंव मातृत्व विकास आदि पर विषय विशेषज्ञ अपना उद्बोधन देंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply