Header Banner

आईजी अमृत कलश को यूसीसीआई की मानद सदस्यता

BY — August 23, 2013

ig amrit kalashUdaipur. उदयपुर के पुलिस महानिरीक्षक अमृत कलश को वर्ष 2013-14 के लिये उदयपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री का मानद सदस्य मनोनीत किया गया है। वार्षिक आमसभा में उदयपुर के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस को चैम्बर का मानद सदस्य मनोनीत किये जाने का प्रस्ताव पारित किया गया था।

मानद महासचिव आशीष छाबडा़ ने बताया कि अध्यक्ष महेन्द्र टाया के नेतृत्व में यूसीसीआई के पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमण्डल ने आईजी अमृत कलश से भेंट कर उन्हें उक्त  मनोनयन प्रस्ताव की जानकारी देते हुए मानद सदस्यता स्वीकार किये जाने का अनुरोध किया। आईजी अमृत कलश ने वर्ष 2013-14 के लिये यूसीसीआई की मानद सदस्यता पर सहमति देते हुए चेम्बर के विभिन्न कार्यकलापों में अपनी सहभागिता निभाने का आष्वासन दिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply