Header Banner

गुरुनानक गर्ल्स कॉलेज छात्रासंघ की स्नेहा अध्यक्ष निर्वाचित

BY — August 23, 2013

निर्विरोध निर्वाचन के जरिये कार्यकारिण का शपथ ग्रहण

230813Udaipur. गुरुनानक कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में निर्विरोध निर्वाचित छात्रासंघ कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को हुआ। मुख्य अतिथि अमरपालसिंह पाहवा व अध्यक्ष मोहिंदरपाल सिंह लिखारी ने पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

230814छात्रसंघ परामर्श दाता अनिल चतुर्वेदी ने बताया कि आरम्भ में प्राचार्य प्रो. एन. एस. राठौड़ ने अतिथियों व नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत किया। निर्विरोध नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में स्नेहा बागड़ी अध्यक्ष, अनमोल डेम्बला उपाध्यक्ष, मिताली भवनानी महासचिव, वंदना गुर्जर वित्ती सचिव, अलकाश्री देवड़ा सांस्कृतिक सचिव व महक सनाढ्य क्रीडा़ सचिव को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

230812समारोह में प्रबंद कार्यकारिणी सदस्य मोहन सिंह , बहादुर सिंह मान, डॉ. रेखा तिवारी, अनुराधा मालवीय , सोनू गुप्ता , आदि संकाय सदस्य मौजूद थे। मुख्य अतिथि पाहवा ने कहा कि छात्रसंघ का निर्विरोध निर्वाचन से लोकतान्त्रिक परम्परा मजबूत होगी व परस्पर समन्वय व सामजस्य से श्रेष्ट व्यक्तित्व का निर्माण होता है। प्रो. राठौड़ ने निर्विरोध निर्वाचन को एक मिसाल बताते हुए निरंतर लक्ष्य की और अग्रसर होने हेतु  अपील की। संचालन अनिल चतुर्वेदी ने किया व धन्यवाद उपप्राचार्य डॉ. अनुज्ञा पोरवाल ने दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply