Header Banner

फॉक्सवेगन की नई कार ‘क्रास पोलो’ उदयपुर में लांच

BY — August 24, 2013

240805Udaipur. यूरोप की सबसे बड़ी कार निर्माता कम्पनी फॉक्सवेगन ने नई कार क्रास पोलो उदयपुर में आयोजित एक समारोह में लांच की।

इस अवसर पर फॉक्सवेगन पेसेजर कार्स व फॉक्सेवगन सेल्स इंडिया प्रा. लिमिटेड के प्रबन्ध निदेशक अरविन्द सक्सेना ने बताया कि कार की लांचिंग के साथ ही भारत के अग्रणी प्रीमियम हैचबैक में एक और बोल्ड स्पोर्टी, डिजाइन वाली कार का समावेश है। जो सक्रिय जीवन शैली और रोमांचक अनुभव पसन्द करने वाले ग्राहकों को आकर्षित करेगी।
फॉक्सवेगन उदयपुर के निदेशक राहुल शाह ने बताया कि क्रास पोलो की उदयपुर में एक्स शोरूम कीमत 7,92,938 लाख रूपयें है। यह कार 1.2 टीटीआई इंजिन व 5 स्पीडमेन्युअल गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है। नयी क्रास पोलो तीन रंगो ब्लैक, रेड व सिल्वर में उपलब्ध है। कार में मल्टी फंक्षन डिस्प्ले भी दिया गया है। गति सें संबंधित इलेक्ट्रोनिक पावर स्टीयरिंग दिया गया है। कार में रियर पार्किंग सेसंर्स के साथ ही अपातकालीन एक्जिट भी दिया गया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply