सही पैरवी करें अधिवक्ता : गुप्ता

BY — August 24, 2013

कोर्ट के स्वर्ण जयंती द्वार का लोकार्पण

240811Udaipur. बार एसोसिएशन की स्वर्ण जयन्ती के उपलक्ष्य में कोर्ट परिसर के स्वर्ण जयंती द्वार का लोकार्पण शनिवार को राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर की न्यायाधीश निशा गुप्ता ने किया।

समारोह की अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामचन्द्र सिंह झाला ने की। विशिष्टव अतिथि निगम महापौर रजनी डांगी, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, पूर्व उपसभापति हीरालाल कटारिया, समाजसेवी रोशनलाल जैन व पार्षद संजय पगारिया थे। लोकार्पण समारोह में गुप्ता ने कहा कि किसी भी भवन की मुख्य द्वार की सुन्दरता व भव्यता से आने-जाने वाले व्यक्तियों को आत्मीय अनुभुति होती है तथा वैदिक शास्त्रों, चीन व जापान की सभ्यता में गृह प्रवेश के द्वार की महत्ता पर प्रकाश डाला। गुप्ता ने अधिवक्ताओं से लिटीगेंट को केन्द्र बिन्दु मानते हुए उसके पक्ष में सही पैरवी करने का आव्हान किया ताकि आम जनता मंक न्यायपालिका व अधिवक्ता की गरिमा में विश्वास जागृत हो।
अध्यक्षीय उद्बोधन में जिला एवं सेशन न्यायाधीश झाला ने कहा कि निगम द्वारा जो स्वर्ण जयन्ती द्वार बनाया गया उस द्वार से न्यायालय परिसर की भव्यता में और वृद्वि हुई। उन्हों ने न्यायालय परिसर में निर्मित होने वाले एडीआर सेन्टर के नीचे पार्किंग स्थल के लिये निगम से सहयोग की अपेक्षा की। डांगी ने कहा कि वे निगम में प्रस्ताव लेकर उक्त निर्माण के लिये बीस लाख रू. की राशि स्वीकृत कराएंगी।
स्वागत उद्बोधन में बार अध्यक्ष भरत जोशी ने कहा कि हेरिटेज बिल्डिंग न्यालयालय परिसर की सुन्दरता में इस द्वार से चार चांद लग गए। बार के सम्मानित अधिवक्ता नाहर सिंह मीणा का राजस्थान उच्च न्यायिक सेवा में नियुक्ति होने व महेन्द्र सोलंकी, गरिमा सोदा व ममता मेनारिया का राजस्थान न्यायिक सेवा में चयन होने पर उनका सम्मा्न किया गया। अतिथियों को बार की ओर से स्वण जयन्ती द्वार के लोकार्पण समारोह की स्मृति स्वरूप प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए। फिर निगम के समरथ सिंह बाबेल, मनीष अरोडा़, आवेश मोहम्मद, संजय पगारिया का भी सम्मान किया गया। संचालन बार एसोसिएशन के सहवृत सदस्य ब्रजेन्द्र सेठ ने किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *