कलक्ट्रेट पर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

BY — August 26, 2013

260820Udaipur. अयोध्या में राज्य सरकार द्वारा 84 कोसी धार्मिक परिक्रमा पर रोक लगाने के विरोध में सोमवार दोपहर उदयपुर में विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले हिंदू संगठनों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।

दोपहर बाद कलक्ट्रेट के सामने सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सभा हुई। जिसे वक्ताओं ने संबोधित किया। कलक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र व अखिलेश यादव सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मुख्य वक्ताओं अयोध्या राम मंदिर के लिए अब तक हुए आंदोलनों की जानकारी देने के साथ 84 कोसी धार्मिक परिक्रमा की जानकारी दी।

260821विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने संतों की यात्रा के समर्थन और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विचार भी व्यकक्त  किए। मुख्य  वक्ताओं में विश्व  हिंदू परिषद सहित अन्य कई संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *