कल मध्यरात्रि जन्म लेंगे कान्हा

BY — August 27, 2013

कृष्ण लीलाओं पर सजेंगी झांकियां

270805Udaipur. आधुनिक युग में युवाओं में कम्‍प्‍लीट मैन के नाम से पहचाने जाने वाले भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बुधवार मध्यरात्रि मनाया जाएगा। विभिन्न कृष्ण मंदिरों में इसकी तैयारियां मंगलवार देर रात तक जारी रही। स्कूलों में मंगलवार को जन्माष्टमी मनाई गई।

बुधवार सुबह से मंदिरों में भक्तों –श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी। दिन भर भजन कीर्तन होंगे। मध्यररात्रि जन्मर के बाद जगदीश मंदिर में घंटाल बजेगा और विशेष आरती होगी। इसके बाद पंजीरी, पंचामृत, सूखे मेवे का भोग लगाकर भक्तोंऔ में वितरित किया जाएगा।
नन्हें बने कृष्ण कन्हाई
फतहनगर के विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार शाम झांकी एवं मटकी फोड़ का आयोजन किया गया। उद्घाटन समाजसेवी बलवन्तसिंह बापना ने किया। मुख्य अतिथि कांकरवा सरपंच पुष्पादेवी बापना थी। अतिथि स्वागत संस्था प्रधान सुनिल स्वामी, गजेन्द्रसिंह राजपूत, सवाईलाल पोखरना व अन्य ने किया। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने झांकी का अवलोकन किया। परिसर में प्रत्येक कक्षा से एक-एक झांकी सजी। एक दर्जन झांकियां बनाई गई। झांकी अवलोकन के लिए नगर से बड़ी संख्या में लोग आए तथा नन्हें बच्चों की झांकियों की मुक्तव कंठ से सराहना की। बुधवार को नगर के द्वारिकाधीश मंदिर में मध्यरात्रि को जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। बुधवार को ही चंगेड़ी रोड़ पर श्रीकृष्णा ग्रुप के तत्वावधान में झांकी एवं मटकीफोड़ प्रतियोगिता होगी। नगर के गली-मोहल्लों में भी झांकियां सजेगी तथा प्रतियोगिताएं होगी।
हिरणमगरी से. 4 में नारायण सेवा संस्थान के तत्वावधान में राधा-कृष्ण रास के साथ जन्मागष्ट मी मनाई जाएगी। इसमें दिल्ली के कलाकार संध्या 7.30 बजे गणेश वंदना के साथ भव्य आध्यात्मिक प्रस्तुतियां देंगे, जिनमें राधा-कृष्ण रास, मयूर नृत्य, फूल होली, श्रीराम दरबार, शिव-पार्वती स्तुति, ताण्डव नृत्य आदि मुख्य होंगे। राधा-कृष्ण के साथ श्रीकृष्ण के लीला प्रसंगों सहित अन्य 15 दैवीय झांकियां भी दर्शनार्थ सजाई जाएंगी। रात्रि 11.30 बजे संस्थान के बालगृह के बच्चे निदेशक वंदना अग्रवाल के निर्देशन में दधि-मटकी फोड़ने के बाद भक्तिपरक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। रात्रि 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर आरती के बाद पंजीरी-फल प्रसाद भक्तों में वितरित किया जाएगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *