Header Banner

प्रयास संस्थान में किया पौधारोपण

BY — August 28, 2013

280802Udaipur. लायन्स क्लब उदयपुर महाराणा द्वारा चित्रकूटनगर स्थित प्रयास संस्थान छात्रावास परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी निष्ठा को दोहराया। संस्थान में परिसर में आंवला के 11 पौधों का रोपण किया गया ताकि आंवला के पौधे बड़े होकर औषधि के रूप में भी इनका उपयोग किया जा सके।

क्लब अध्यक्ष संजय कोठारी ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व संभागीय अध्यक्ष लायन राजेश शर्मा, सचिव लायन अशोक मन्दावत, उदयपुर नगर निगम निर्माण समिति के अध्यक्ष प्रेमसिंह शक्तावत, योगेश चौधरी, अशोक जैन, राजीव भारद्वाज, विपिन लोढ़ा, राकेश चक्रवर्ती, अर्चना कोठारी, मीता भारद्वाज, अपना जैन, रोमा नियेागी, संगीता मोगरा तथा माधुरी भारद्वाज उपस्थित थे। अंत में संस्थान के वार्डन राजा भण्डारी ने क्लब के प्रति आभार व्यक्त किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply