बच गया एटीएम, टूट गई मशीन

BY — August 28, 2013

280803Udaipur. शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र में देवाली स्थित स्‍टेट बैंक के एटीएम को मंगलवार देर रात चोरों ने तोडऩे का प्रयास किया। हालांकि पूरा एटीएम टूट गया लेकिन समाजकंटक इलेक्ट्रॉनिक लॉक तोड़ने में नाकामयाब रहे, इसलिए नकदी बच गई।

नकदी के प्रयास में समाजकंटकों ने मशीन को पूरी तरह तोड़ दिया। वहां से गुजर रहे नागरिकों ने सुबह देखा तो पुलिस को सूचना दी। फिर बैंक के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार समाजकंटकों ने मशीन का बाहरी लॉक तो तोड़ दिया लेकिन अंदर का इलेक्ट्रॉनिक लॉक नहीं तोड़ पाए।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *