Header Banner

स्थापना दिवस पर हुए रंगारंग कार्यक्रम

BY — August 30, 2013

लायंस क्लब महाराणा

300804Udaipur. लायंस क्लब महाराणा का 15 वां स्थापना दिवस सिटी स्टेशन रोड़ स्थित एक लॉज पर हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य अतिथि उपप्रान्तपाल अनिल नाहर व विशिष्ट अतिथि नगर निगम निर्माण समिति के अध्यक्ष प्रेमसिंह शक्तावत थे।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई। नाहर ने कहा कि सेवा एवं भातृत्व अभिव्यक्ति के साथ समाज को साथ लेकर शहर एवं राष्ट्र के विकास में सभी लायन साथियों को तन-मन व धन से सहयोग देने हेतु आगे चाहिए। क्लब के संस्थापक सदस्य प्रेमसिंह शक्तावत ने क्लब के 15 वर्ष के खट्टे-मीठे अनुभवों को साझा करते हुए क्लब की यात्रा में आए उतार-चढ़ाव व सामाजिक उत्थान के लिए किये गये कार्यों मे निरन्तरता बनाए रखने के लिए क्लब सदस्यों को बधाई दी।
300803कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष संजय कोठारी, पूर्व संभागीय अध्यक्ष राजेश शर्मा, संभागीय अध्यक्ष प्रमोद खाब्या, क्लब सचिव अशोक मन्दावत, कोषाध्यक्ष अरविन्द लाठी व क्लब के सभी साथियों के अलावा अन्य क्लब के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। अन्त में क्लब सचिव अशोक मन्दावत ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन अशोक जैन व लायन राजीव भारद्वाज ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply