Header Banner

सार संभाल के संकल्प के साथ किया पौधारोपण

BY — August 31, 2013

310811Udaipur. रोटरी क्लब मेवाड़ द्वारा आज निकटवर्ती क्षेत्र अलसीगढ़ की पहाडिय़ों पर जैन सोश्यल ग्रुप प्रताप के साथ 50 वृक्षों का पौधारोपण सार संभाल के संकल्प के साथ किया।

क्लब अध्यक्ष डॉ. अरूण बापना ने बताया कि जैन सोश्यल ग्रुप प्रताप के संस्थापक अध्यक्ष निर्मल पोखरना के सनिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में क्लब सदस्यों राहुल हरण,सुनील आरडिय़ा, मुकेश चौधरी ने जहंा पौधों के बड़ा होने तक एंव उसके जीवित रहने तक सार संभाल का संकल्प लिया वहीं श्रीमती डॅा. रीना राठौड़,सी.एस.राठौड़,विजयलक्ष्मी बापना ने निकट समय में इसी क्षेत्र में 100 और पौधे लगाने का प्रकल्प हाथ में लिया। इस अवसर पर अंत में क्लब के संयुक्त सचिव चेतनप्रकाश जैन ने अतिथियों का आभार ज्ञापित किया एंव अलसीगढ़ की पहाडिय़ों को हरा-भरा रखने के सन्दर्भ में जानकारी दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply