Header Banner

चहक रहा है लेकसिटी बॉलीवुड सितारों से

BY — August 31, 2013

310818udaipur. इन दिनों लेकसिटी बॉलीवुड के सितारों से चहक रहा है। कभी मलिका शेरावत तो कभी सनी लियोन के आने की चर्चाएं और अब पाजी के पुत्र सनी की।
मलिका टीवी रियलिटी शो बैचलरेट ऑफ इंडिया के लिए इन दिनों शहर में शूट कर रही हैं और युवाओं की परीक्षा ले रही हैं।

310817उनका साथ निभाने की हॉलीवुड की पोर्न स्टार सनी लियोन के आने की भी खूब अफवाहें उड़ीं लेकिन अब संभवत: वे नहीं आएंगी। उधर सनी दयोल के आने की संभावना जताई जा रही है। मलिका ने शुक्रवार व शनिवार को शिल्पग्राम में रियलिटी शो के शूट किए।

310819लाइट ग्रीन कलर के सलवार सूट में एकदम से मलिका पहचान में भी नहीं आ रही थीं। अगर उनके साथ प्रोडक्श न टीम के कलाकार व बाउंसर्स खड़े न हों तो शायद उन्हेंस कोई पहचान भी नहीं पाए। यहां जाने पहचाने चेहरों में उनके साथ टीवी कलाकार रोनित राय, राहुल महाजन भी शूटिंग का हिस्साा बने हुए हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply