Header Banner

सज गई गणपति की मूर्तियां

BY — September 1, 2013

गणेश चतुर्थी की तैयारियां

010903udaipur. आठ वार नौ त्योहार की कड़ी में रक्षाबंधन के बाद से त्योहारों की श्रृंखला चालू हो गई है। श्रीकृष्णठ जन्माष्टमी की धूम अभी थमी नहीं कि गणेशोत्सव की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं।

010904010905गणेश चतुर्थी 9 सितंबर को मनाई जाएगी। शहर में गणेश प्रतिमाओं के निर्माण का काम अंतिम दौर में है। वैसे रेलवे स्टे शन के सामने करीब एक-डेढ़ माह पूर्व से तैयारियां चल रही हैं लेकिन अब रंगरोगन हो चुका है। इनमें छह इंच से 9 फीट तक की मूर्तियां तैयार की गई हैं जिनकी कीमत 100 रुपए से 10 हजार रुपए तक है। आयोजक मंडलों ने बुकिंग करवाना शुरू कर दिया है। प्लारस्टर ऑफ पेरिस से बनी इन मूर्तियों के अतिरिक्त पंचधातु, लकड़ी, पीतल की मूर्तियों का भी उपयोग किया जाएगा।
010906मेले के रूप में चलेगा महोत्सव
फतहनगर. फतहनगर-सनवाड़ मार्ग पर गणपति महोत्सव के मद्देनजर मूर्तियां बनाने का काम भी जोरों पर है। प्रतिमाएं भी तैयार की जा रही है। छोटी प्रतिमाएं बिकने के लिए तैयार पड़ी है। सजी प्रतिमाओं को देखकर लोगों के कदम रूक जाते हैं। गणपति के भक्ते यहां मोल भाव करते दिखाई दे जाते हैं। इधर मुख्य चौराहा पर महोत्सव को लेकर विशाल होर्डिंग भी टांग दिए गए हैं। प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी गणपति चौक समेत कई स्थानों पर विनायक की झांकियां सजेगी तथा महोत्सव का महौल रहेगा। कुंभलगढ़ के विनायक को नूतने की परम्परा का भी पालिका में नेता प्रतिपक्ष गणपतलाल सोनी द्वारा निर्वहन किया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply