इसे कहते हैं चुने हुए प्रतिनिधि

BY — September 3, 2013

पहला वादा पूरा किया डिस्पेंसरी का

030905Udaipur. चुनाव जीते दिन नहीं बीते कि घोषणा पत्र के अनुसार नेताओं ने काम पूरे करने शुरू कर दिए। सुविवि छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर काबिज छात्र संघर्ष समिति ने अपने मेनीफेस्टो के पहले काम छात्रों के लिए डिस्पेंसरी का शुभारंभ मंगलवार को किया।

यूनिवर्सिटी ऑडिटोरियम के पास स्थित इस डिस्पेंसरी को चिकित्सा  विभाग से नियमित कराने के लिए समिति बुधवार को मुख्यमंत्री के आगमन पर उनको ज्ञापन देकर आग्रह करेगी। शुभारंभ कुलपति प्रो. आई. वी. त्रिवेदी ने किया। इस दौरान छात्रसंघ अध्यरक्ष अमित पालीवाल, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. दरियाव सिंह चूंडावत, सूर्यप्रकाश सुहालका सहित कई छात्र नेता मौजूद थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *