मुख्यमंत्री ने लिया सलूम्बर में जायजा

BY — September 4, 2013

देखा सभा स्थल, दिए दिशा निर्देश
कामत, जोशी, सांसद मीणा, चन्‍द्रभान भी रहे साथ

040906Udaipur. सलूम्बर में 11 सितम्बर को एआईसीसी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के सलूम्बर में प्रस्तावित आदिवासी सम्मेंलन में हिस्साम लेने को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री अशो‍क गहलोत सहित अन्य  नेताओं ने सभा स्थील का जायजा लिया।

040905040908040907गहलोत के साथ प्रदेश प्रभारी गुरुदास कामत, डॉ. सी. पी. जोशी, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान आदि का महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पहुंचने पर शहर जिला कांग्रेस सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वाशगत किया। शहर व देहात के बड़ी संख्या में एकत्र कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोशीले अंदाज में सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं अशोक गहलोत जिन्दाबाद के नारों से वातावरण गूंजा दिया। नेताओं ने संक्षिप्त उद्बोधन में कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में अभी से जुटने व जनसम्पर्क करने को कहा। बाद में वे सडक़ मार्ग से सलूम्बर के लिए प्रस्थान कर गए।
040904इस दौरान शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नीलिमा सुखाडिय़ा, उपाध्यंक्ष पंकज शर्मा, देहात जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। सलूम्बर पहुंचने पर चारों नेताओं ने सम्मेलन स्थल का जायजा लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। सलूम्बर में कांग्रेस पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2007 में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बेणेश्वर धाम में विधानसभा चुनाव से पूर्व हुई सभा में जीत का शंखनाद किया था, जिसके फलस्वरूप कांग्रेस ने 2008 के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल कर प्रदेश में पार्टी की सरकार बनाई। उसी प्रकार राहुल गांधी भी 11 सितम्बर को सलूम्बर में होने जा रहे ऐतिहासिक आदिवासी सम्मेलन में विधानसभा चुनाव में जीत का शंखनाद करेंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *