Header Banner

‘पुस्तकें हमारी सर्वश्रेष्ठ मित्र’

BY — September 5, 2013

एमजी कॉलेज में लगी पुस्तक प्रदर्शनी

050913Udaipur. राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में बुधवार को राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी जयपुर की ओर से पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें बडी़ संख्या में साहित्य एवं पुस्तक प्रेमियों का हुजूम उमड़ पडा़।

प्राचार्य डॉ. सविता जोशी ने फीता काटकर पर्व का उद्घाटन किया और छात्राओं को संदेश देते हुए कहा कि पुस्तके ही हमारी सर्वश्रेष्ठ मित्र है जो हमारा उचित मार्ग दर्शन और हर परिस्थिति में हमारा साथ देती है। प्राचार्य ने ग्रंथ अकादमी के निदेशक श्री नवीन जैन का संदेश दिया तथाउनके द्वारा इस पर्व के आयोजन हेतु महाविद्यालय को चयनित करने के लिए धन्यवाद दिया।
महाविद्यालय की उपाचार्य, नोडल अधिकारी, संकाय सदस्य एवं छात्राओं के साथ-साथ नगर की अन्य शिक्षण-संस्थाओं के निदेशक, प्राचार्य, व्याख्याता, साहित्यकार, शिक्षाविद एवं बडी़ संख्या में जिज्ञासु विद्यार्थियों ने पुस्तकों का निरीक्षण कर तथा आवश्यक पुस्तकें क्रय कर पर्व के आयोजन को सार्थक किया। सुखाडि़या विश्वविद्यालय के कुलपति प्रों. आई. वी. त्रिवेदी, राजस्थान विद्यापीठ के कुलपति एस. एस. सारंगदेवोत, वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. नंद चतुर्वेदी, गजल गायक डॉ. प्रेम भण्डारी, कवि डॉ. किशन दाधीच, रंगकर्मी अशोक बाठिया, शायर मुश्ताक चंचल, डॉ. माधव हाडा़ आकाशवाणी के निदेशक डॉ. इन्द्रप्रकाश श्रीमाली, महेश नायक, शैलेन्द्र सिंह, राजस्थान साहित्य अकादमी के उपाध्यक्ष श्री आबिद अबीद, डॉ. भगवतीलाल व्यास तथा नगर के अन्य सम्मानिय अतिथियों ने पर्व में अपनी उपस्थिति से आयोजन को गरिमा प्रदान की। इस आयोजन पर विभिन्न विषयों पर परिचर्चा आकर्षण का मुख्य केन्द्र रही जिसमें आधुनिक युग में पुस्तकों का महत्व, साहित्य में मीडिया का हस्तक्षेप, कविता पाठ व संवाद, कविता एवं जीवन का सत्य-वर्तमान परिवेश में आदि को रेखांकित किया। परिचर्चा में उपाचार्य डॉ. शोभा देवपुरा, डॉ. अजब सैफी, डॉ. निर्मला मेहता, डॉ. निधि श्रीवास्तव, डॉ. चन्द्रबाला बंसल, डॉ. कुमुद दवे, डॉ. शशी सांचीहर, डॉ. भावना आचार्य, डॉ. प्रियंवदा सोरल, डॉ. दुष्यन्त त्रिपाठी ने अपने विचार व्यक्त किये। जिसका महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर लगे स्क्रीन पर सीधा प्रसारण किया गया। डॉ. मंजु चतुर्वेदी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply