Header Banner

महावीर पाराशर अध्यक्ष

BY — September 5, 2013

040914फतहनगर. सनवाड़ निवासी महावीर प्रसाद पाराशर को अखिल भारतीय पाराशर समाज की सामूहिक विवाह आयोजना समिति का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। पाराशर का चुनाव गत दिनों चित्तौड़ जिले के मण्डपिया में आयोजित समाज की एक बैठक में किया गया।

बैठक में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। शेष कार्यकारिणी का गठन करने के लिए सितम्बर माह के अंतिम सप्ताह में मातृकुण्डिया में बैठक होगी। इधर दशनाम गोस्वामी समाज का सम्मेलन फतहनगर के धुणी स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में रविवार को होगा। इस सम्मेलन में प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया जाएगा तथा नवीन कार्यकारिणी का गठन भी होगा। यह जानकारी अध्यक्ष सोहनपुरी गोस्वामी ने दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply