रात्रि विश्राम कर गहलोत सुबह रवाना

BY — September 5, 2013

050905Udaipur. मुख्यतमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार रात्रि विश्राम उदयपुर में ही किया। वे सलूम्बर में 11 सितंबर को प्रस्तावित राहुल गांधी के सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने आए थे। रात उन्होंने सर्किट हाउस में गुजारी।

050906उनके साथ डॉ. सी. पी. जोशी, प्रदेश प्रभारी गुरदात कामत आदि भी रहे। जोशी व कामत सुबह जल्द  ही रवाना हो गए वहीं गहलोत करीब साढ़े नौ बजे रवाना हुए। देर रात तक चुनावी सफलता के लिए विचार विमर्श हुआ जिसमें सांसद रघुवीर मीणा ने भी हिस्सा  लिया। सुबह यहां से रवानगी से पूर्व सर्किट हाउस में उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी, ज्ञापन लिए और अधिकारियों को निर्देशित भी किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *