Header Banner

मिराज मॉर्निंग का भूमि पूजन कल

BY — September 6, 2013

miraj morningUdaipur. अब तक रियल एस्टेट क्षेत्र में अपने बेहतरीन प्रोजेक्टों के जरिये ख्याति अर्जित कर चुके मिराज ग्रुप के मिराज डवलपर्स लिमिटेड द्वारा रविवार को आयोजित एक समारोह में एक और नये प्रोजेक्ट मिराज मॉर्निंग का भूमि पूजन किया जाएगा।

रविवार को प्रात: 11 बजे गोवर्धनविलास सेक्टर 14 में 100 फीट लिंक रोड़ स्थित मिराज स्थल पर भूमि पूजन किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में 2 बीएचके के 78 लक्ज़री फ्लैट तैयार होगें। उच्च स्तर की विशेषज्ञता के साथ निर्मित होने वाले इस मिराज मोर्निंग प्रोजेक्ट में बड़े-बड़े रूम के अलावा वे सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएगी जो एक परिवार के लिए आवश्यक होती है। इसके अतिरिक्त मिराज डवलपर्स द्वारा प्रोजेक्ट में क्लब हाऊस, सवीमिंग पूल,जिम्नेजियम आदि सुविधाएं भी उपलब्ध करायी जाएगी। मिराज ग्रुप ने समयबद्ध पजेशन एंव गुणवत्तायुक्त निर्माण के लिए पूरे राज्य में अपनी एक अलग पहिचान बनाई है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply