Header Banner

प्रान्तीय युवा सम्मेलन के लिए पोस्टर का विमोचन

BY — September 7, 2013

भीलवाड़ा में होने वाले सम्मेलन में 2 हजार युवा भाग लेंगे

070908Udaipur. जैन कॉन्फ्रेन्स की युवा शाखा का 22 सितंबर को भीलवाड़ा में रूपमुनि के सानिध्य में होने वाले प्रान्तीय अधिवेशन में उदयपुर से 5 बसों में 250 व राज्य भर से करीब 2 हजार से अधिक युवा इसमें भाग लेंगे। अधिवेशन को लेकर कल एक समारोह में कैलेण्डर का विमोचन किया गया।

युवा शखा के प्रान्तीय अध्यक्ष संजय भण्डारी ने बताया कि युवाओं की बैठक विभिन्न स्थानों हिरणमगरी से.3, अहिंसापुरी, अम्बामाता, आयड़ पर आयोजित कर कार्यक्रम को सफल बनाने की योजना पर मंथन किया गया। उन्होनें बताया कि कल समारोह में कैलेण्डर का विमोचन किया गया जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एंव कार्यक्रम संयोजक दिनेश मेहता, ललित चोरडिय़ा, निर्मल पोखरना, योगेश सिसोदिया, अरविन्द जारोली उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply