‘बड़े अच्छे लगते हैं’ की ‘प्रिया’ उदयपुर में

BY — September 14, 2013

140907Udaipur. ‘बडे़ अच्छे  लगते हैं’ की प्रिया कपूर उर्फ साक्षी तंवर शनिवार को उदयपुर के अंदरुनी इलाकों में सड़कों पर घूमीं। यकायक उन्हें  देख कोई पहचान नहीं पाया लेकिन जब शूटिंग की क्रू टीम को देखा तो पता लगा कि कोई शूटिंग चल रही है।

साक्षी के साथ अभिनेता विनय पाठक भी थे। चांदपोल, पुरानी मंडी में घूमते और आपस में बतियाते हुए पंचदेवरिया होते हुए गणगौर घाट पहुंचे। उनके इस भ्रमण को शूटिंग टीम कैमरे में कैद करती रही। पूछने पर किसी ने कुछ नहीं बताया। सब कुछ सीक्रेट है कहकर पल्ला  छुड़ाया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *