राजसमंद-भीलवाड़ा के पहलवानों का दबदबा

BY — September 14, 2013

राज्यस्तरीय कुश्ती स्पर्धा

140904Udaipur. राजकीय कंवरपदा उमावि के तत्वावधान में भण्डारी दर्शक मण्डप (गांधी ग्राउण्ड) पर चल रही 58 वीं राज्यस्तरीय छात्र कुश्ती प्रतियोगिता (17, 19 वर्ष) के तीसरे दिन विभिन्न आयु वर्ग की स्पर्धाएं हुई।

शनिवार को उदयपुर मण्डल के शिक्षा उपनिदेशक (माध्यमिक) भरत कुमार मेहता ने प्रातः कालीन सत्र में कुश्तीे प्रतियोगिताओं का अवलोकन किया। आयोजक विद्यालय के वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक लक्ष्मणदास वैष्णव के अनुसार प्रतियोगिताओं के परिणाम निम्न प्रकार रहे:
17 वर्ष : 50 किग्रा भार वर्ग में भरतपुर के शमीम प्रथम, जैसलमेर के अशोक द्वितीय, राजसमंद के जसवंत तथा अलवर के दिनेश तृतीय रहे।

140905140906इसी आयु में 76 किग्रा भार वर्ग में जयपुर द्वितीय के रवि प्रथम, राजसमंद के अमित मिश्रा द्वितीय, गंगानगर के बलवीर और चुरू के राहुल तृतीय रहे। इसी प्रकार 19 वर्ष 50 किग्रा भार वर्ग में भीलवाडा़ के गणेश तेली प्रथम, सीकर के राजेश द्वितीय, जयपुर के बाबूलाल एवं अलवर के राकेश तृतीय रहे। 19 वर्ष 84 किग्रा भार वर्ग में भीलवाडा़ के मुकेश, चूरू के नवीन, भरतपुर के आत्मप्रकाश तथा अलवर के देवेन्द्र तृतीय रहे। मैच रैफरी बाबूसिंह गुर्जर (भरतपुर), राजेन्द्रपाल सिंह (झून्झुनू) तथा गंगासिंह (भरतपुर) थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *