सांसद ने किए राजीव गांधी सेवा केन्द्रों का लोकार्पण

BY — September 15, 2013

सरकार ने साफ मन से किया प्रदेश का विकास – मीणा

150902Udaipur. मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुरूप रविवार को जिला परिषद एवं कलेक्ट्रेट परिसर में 50-50 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्रों का लोकार्पण सांसद रघुवीरसिंह मीणा ने किया। उन्होंने मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुसार अधिस्वीकृत पत्रकारों को लैपटॉप भी वितरित किये।

मुख्य अतिथि सांसद मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने दूरदराज से आने वाले जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों को जिला परिषद एवं कलक्ट्रेट में आरामदायक बैठने की सुविधा उपलब्ध कराई है। उन्होंने इन सेवा केन्द्रों को बहुपयोगी बताते हुए कहा कि वे केन्द्रों में बैठकर सुविधापूर्वक कार्य कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने निशुल्क दवा वितरण के साथ अब पशुधन के लिए भी निशुल्क दवा देकर एक ऐतिहासिक कार्य किया है।  उन्होंने इस अवसर पर पशुधन वेटेनरी मोबाइल वाहन को हरी झण्डी दिखाकर जिले की सभी तहसीलों के लिए रवाना किया। ये वाहन तहसील मुख्यालयों पर रहेंगे।
150901उन्होंने अधिस्वीकृत पत्रकारों को लैपटॉप वितरित करते हुए कहा कि पत्रकार सकारात्मक सोच के साथ कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचायें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा वितरित किये जा रहे इन लैपटॉप के माध्यम से वे नेक काम कर विकास के साक्षी बनें। समारोह को संबोधित करते हुए उदयपुर ग्रामीण विधायक सज्जन कटारा एवं सलूम्बर विधायक बसन्ती देवी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की है, जिसका लाभ आमजन को आगे आकर उठाना होगा।
जिला कलक्टर आशुतोष पेंडणेकर ने कहा कि स्थापित सर्वसुविधायुक्त केन्द्रों से दूरदराज के आमजन को अच्छी सुविधाएं मुहैया होगी। साथ ही उन्होंने पशुधन मोबाइल वैन के लिए कहा कि आपदा एवं बडी़ संख्या में पशु टीकाकरण व पशु चिकित्सा के समय  इनका बेहतर उपयोग हो सकेगा। मुख्य अतिथि ने उदयपुर जिले के अधिस्वीकृत पत्रकारों को लैपटॉप वितरित किये।
प्रारंभ में अतिथियों ने जिला परिषद एवं कलेक्ट्रेट परिसर में नवनिर्मित केन्द्रों का विधिवत उद्घाटन किया एवं पट्टिका का लोकार्पण किया। समारोह में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अबरार अहमद अतिथियों का स्वागत किया। अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री नारायण सिंह ने केन्द्रों में उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। अधिशासी अभियंता अशोक शर्मा ने नवनिर्मित भवनों की तकनीकी जानकारी दी। लैपटॉप वितरण कार्यक्रम का संचालन एपीआरओ पवन शर्मा ने किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *