Header Banner

ग्रामीण शिक्षिकाओं का सम्मान

BY — September 15, 2013

150908Udaipur. महावीर इन्टरनेशनल एवं इनरव्हील क्लब उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय ज्योति एकेडमी की सेवाभावी एवं शिक्षा समर्पित 5 शिक्षिकाओं को माला, श्रीफल, शॉल एवं स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर शिक्षिकाओं से अपेक्षा की गई कि वे अपने सद्प्रयासों से विद्यालय में श्रेष्ठ नागरिकों को तैयार करें। इसी क्रम में विद्यालय के श्रेष्ठ तीन विद्यार्थियों को भी भेंट के साथ सम्मानित किया गया। विद्यालय के छात्र/छात्राओं ने सम्मानित हुई अध्यापिकाओं के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये तथा कार्यक्रम में उपस्थित 280 विद्यार्थियों को कापियाँ, पेन्सिलें, रबर एवं बिस्कीट वितरित किये गये।
प्रारम्भ में महावीर इन्टरनेशनल के अध्यक्ष एन. एस. खमेसरा ने सभी का स्वागत किया एवं इनरव्हील अध्यक्ष शकुन्तला धाकड़ ने शिक्षकों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस सम्मान समारोह में तेजसिंह चौधरी, बी. एल. हीरावत, शारदा हीरावत सहभागी रहे। सचिव स्नेहलता साबला ने सभी का आभार व्यक्त किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply