ट्रेन्डी दिवा के पहले स्टोर का उदघाटन

BY — September 16, 2013

लेडिज वेस्‍टर्न वियर के लिए फेम है ट्रेन्‍डी दिवा

150909udaipur. लेडिज वियर में नये फेशनेबल वियर की विस्तृत रेंज की ट्रेन्डी दिवा ने पंजाब व दिल्ली में सफलता के नये आयाम स्थापित करने के बाद राजस्थान का पहला प्रमुख स्टोर कल पंचवटी स्थित आर. के. मॉल में खोला गया।

ट्रेन्डी दिवा के प्रमोटर गुरप्रीत साहनी ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय शैलियों व प्रवृत्तियों के जरीये राजस्थान के लेडिज वियर मार्केट पर कब्जा करने के उद्देश्य से कंपनी ने राज्य में पहले शोरूम के रूप में उदयपुर का चयन किया है। कपड़ों की विभिन्न शैली एंव उसकी डिजाईन की विस्तृत रेंज की उपलब्धता किसी भी कारोबारी के लिए एक स्वर्ग के समान है।
उन्होनें बताया कि इस शोरूम में महिलाओं के लिए फेशनेबल चमकदार कपड़ों में अंगरखा,टॉप्स,पेन्ट्स आदि टे्रन्डी दिवा की रेंज हर समय उपलब्ध रहेगी। टे्रन्डी दिवा महिलाओं के लिए हर त्यौहार पर पहनने के लिए विभिन्न प्रकार के कपड़े उपलब्ध है।
150908उन्होनें बताया कि कंपनी महिलाओं की पसन्द केअनुसार अपनी टीम के जरीये वस्त्रों का चयन कर उन्हें शोरूम पर उपलब्ध कराती है। महिलाओं की डिजाईन के अनुसार मांग को पूरा करने का प्रयास करते है क्योंकि कंपनी ग्राहक को अपना ब्रांड समझ कर चलती है।
उदयपुर स्थित ट्रेन्डी दिवा शोरूम के सोनाली सिंघवी ने बताया कि शोरूम में पाटी्र वियर,,पाश्चात्य शैली,कोकटेल वियर,शादी के गाऊन, बीचवियर, प्रोम नाईट वियर, स्कर्ट्स,टीच व औपचारिक अवसर पर पहने जाने वाले जोरजट, शिफोन,सिल्क वस्त्रों की विस्तृत रेंज उपलब्ध रहेगी। उन्होनें बताया कि कंपनी की अफोर्डेबल प्राईज़ पर वस्त्र उपलब्ध रहेंगे ताकि वे वस्त्र प्रत्येक घर तक अपनी पहुंच बना सके।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *