कुश्‍ती : अलवर व भीलवाड़ा चैम्पियन

BY — September 16, 2013

17 व 19 वर्ष आयु वर्ग राज्यस्तरीय कुश्ती

150914Udaipur. राजकीय कंवरपदा उमावि के तत्वावधान में भण्डारी दर्शक मण्डप (गॉंधी ग्राउण्ड) पर 12 सितम्बर से चल रही 58वीं राज्यस्तरीय छात्र कुश्ती प्रतियोगिता (17, 19 वर्ष) का समापन सोमवार को हुआ। इसमें 17 वर्ष की जनरल चैम्पियनशिप अलवर जिले को तथा 19 वर्ष की भीलवाड़ा को गई।

150915आयोजक विद्यालय के वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक लक्ष्मण दास वैष्णव के अनुसार कुश्ती  प्रतियोगिताओं के 17 वर्ष 58 तथा 63 कि.ग्रा जबकि 19 वर्ष में 60 व 66 किग्रा भार वर्ग के मुकाबले हुए। इसके अनुसार 17 वर्ष 58 किग्रा भार वर्ग में में अलवर के अक्षय प्रथम , झुन्झनू के योगेश द्वितीय तथा बीकानेर के दुर्गाराम और भीलवाड़ा के शाहबाज तृतीय रहे। 63 किग्रा भार वर्ग में उदयपुर के जितेन्द्र खटीक प्रथम, अलवर के बृजेश द्वितीय,भरतपुर के मुश्तकीन तथा झुन्झनू के मोनू तृतीय रहे।
इसी प्रकार 19 वर्ष आयु वर्ग के 60 किग्रा भार वर्ग में झुन्झनु के राकेश प्रथम,नागौर के जवरीलाल द्वितीय, भरतपुर के राजेन्द्र तथा भीलवाड़ा के धर्मराज तृतीय रहे। इसी आयु वर्ग के 66 किग्रा भार वर्ग में चुरु के प्रेम जाखड़ प्रथम ,जयपुर द्वितीय के नवीन द्वितीय, भरतपुर के भरत, व झुन्झनू के सोनू तृतीय रहे। इस दौरान अति जिशिअ मा. प्रथम श्री खेलशंकर व्यास ने विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। मैच रैफरी बाबू सिंह गुर्जर (भरतपुर), राजेन्द्रपाल सिंह (झन्झनू) तथा गंगासिंह (भरतपुर) थे। मंगलवार को प्रतियोगिता का समापन समारोह भण्डारी दर्शक मण्डप में होगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *