Header Banner

आना तो दूर, जो हैं, वो भी जा रहे हैं

BY — September 18, 2013

एमबी हॉस्पिटल में मरीजों के हालात

180916Udaipur. न तो मरीजों को देखने के लिए अस्पटताल में रेजीडेंट, न कम्‍प्‍यूटर ऑपरेटर और रही-सही कसर नर्सेज ने सामूहिक अवकाश लेकर पूरी कर दी। अस्पताल से मरीज मजबूरन जा रहे हैं।

180915180914कोई सामूहिक अवकाश पर तो किसी का सामूहिक बहिष्कारर। इन सबमें पिस रहा था तो सिर्फ मरीज। मरीज बेहाल रहे। किसी का ऑपरेशन टाला गया तो किसी को रोका गया। हालांकि पता चलने पर कुछ ने तो निजी अस्पतालों का रुख किया वहीं जिनको नहीं मालूम था, वे इधर-उधर ही भटकते रहे।
स्वास्‍थ्‍य केन्द्रों एवं संविदा नर्सिंगकर्मी स्थायीकरण की मांग को लेकर सामूहिक अवकाश पर रहे।

180913रेजीडेंट की हड़ताल बीकानेर मामले के कारण यथावत रही। चिकित्सक भी अपनी मांगों को लेकर अवकाश पर रहे। संविदाकर्मियों ने सुबह दो घंटे कार्य का बहिष्कार किया। वार्ड में भर्ती रोगियों को इंजेक्शन व ड्रेसिंग के लिए भी दो घंटे इंतजार करना पड़ा।

180917

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply