युवा निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर संगोष्ठी 20 को

BY — September 18, 2013

आरएसएस के सहसम्पर्क प्रमुख राम माधव देंगे संबोधन

180920Udaipur. स्वामी विवेकानन्द सार्द्धशती के तहत देश भर में हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में शिक्षकों के लिए युवा निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर शुक्रवार दोपहर 12.30 विद्यानिकेतन सेक्टर 4 में एक संगोष्ठी होगी। मुख्यह वक्ता् के रूप में आरएसएस के अखिल भारतीय सहसम्पर्क प्रमुख राम माधव भाग लेंगे।

इससे पहले सुबह 10 बजे युवा शक्ति सम्मेलन सृजन का आयोजन किया जाएगा। इससे पूर्व वर्ष भर में स्वा मी विवेकानंद की सार्द्धशती के तहत देश भर में संकल्प कार्यक्रम हुआ। फिर राधा सप्तमी पर सूर्य नमस्कार, गृहजन सम्प र्क अभियान, सामाजिक सदभाव बैठकों के आयोजन हुए। गत 11 सितंबर को ही देश भर में भारत जागो दौड़ का आयोजन भी किया गया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *