Header Banner

जनजाति छात्राओं को पाठ्यसामग्री भेंट

BY — September 19, 2013

190914Udaipur. इनरव्हील क्लब उदयपुर ने मधुबन स्थित राजकीय जनजाति कस्तूरबा आश्रम छात्रावास एवं राजकीय जनजाति प्रतिभावान आश्रम छात्रावास में अध्ययनरत खेरवाड़ा, झाड़ोल, सराड़ा, ऋषभदेव, कोटड़ा, गोगुन्दा क्षेत्र की 150 छात्राओं कापियां, स्कूल बेग्स, यूनिफार्म प्रदान किये।

क्लब अध्यक्ष शकुन्तला धाकड़ ने छात्राओं की सांयकालीन प्रार्थना में संस्कार ज्ञान देने के साथ घड़ी की तरह अनवरत रूप से सक्रिय रहने एवं वॉच शब्द से सदैव जुड़े रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर सह सचिव सुन्दरी छतवानी सहित अनेक इनरव्हील सदस्याएं उपस्थित थी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply