Header Banner

सोनिया के कार्यक्रमों में शहर कांग्रेस से जाएंगे कार्यकर्ता

BY — September 21, 2013

congress-1Udaipur. उदयपुर शहर जिला कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गुलाबपुरा, भीलवाडा़ में रविवार को प्रस्तावित राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने जाएंगे। ये सुबह रवाना होंगे।

शहर जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. दीपक औदिच्य ने बताया कि उदयपुर से गुलाबपुरा, भीलवाडा़ के लिये 22 सितम्बर को तड़के ही शहर जिला कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता निजी वाहनों से रवाना होंगे जहां वे सोनिया गांधी के गुलाबपुरा में दोपहर 1 बजे मेमू कोच फैक्ट्रीज व चम्बल – भीलवाडा़ पेयजल परियोजना के शिलान्यास कार्यक्रम के पश्चात भीलवाडा जिले के गांव रुपाहेली, गुलाबपुरा के पास होने वाली सभा मे भाग लेकर पुनः उदयपुर लौटेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply