Header Banner

नवरात्रा-दशहरे की तैयारियां जोरों पर

BY — September 22, 2013

220904Udaipur. हमारे देश में आठ वार नौ त्योहार की कहावत यूं ही नहीं है। अभी रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, वत्स द्वादशी, गणेश चतुर्थी से निबटे ही हैं। जल्द ही नवरात्रा शुरू हो जाएंगे। नौ दिन तक माता की आराधना होगी। फिर दशहरा पर रावण परिवार के पुतले दहन होंगे। शहर में इसकी तैयारियां जोर शोर से की जा रही है।

220902गणपति की दस दिन तक विशेष आराधना के बाद अब पन्द्र ह दिन तक श्राद्ध पर्व लग चुका है। नवरात्रा और दशहरे की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बंग भवन में मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है वहीं शक्तिनगर स्थित कम्युनिटी हॉल में रावण परिवार के पुतलों को आकार दिया जा रहा है।
220903यों तो नवरात्रा में नौ दिन की आराधना की जाती है। विभिन्न‍ क्षेत्रों में मां की मूर्ति स्थापित की जाती है लेकिन बंग समाज की ओर से षष्ठी से विशेष पूजा आरंभ होगी। चार दिनी आयोजन के तहत अष्टमी व नवमी के बीच विशेष संधि पूजा होगी। उधर कम्युनिटी हॉल में रावण्, कुम्भकर्ण व मेघनाद के पुतले बनाए जा रहे हैं। कागज, लकड़ी का उपयोग करते हुए मथुरा के कारीगर पुतला निर्माण में जुटे हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply