Header Banner

कंट्रोल रूम के पास ही चोरों ने दिखाया जलवा

BY — September 26, 2013

260909Udaipur. पुलिस कंट्रोल रूम जहां से रात भर जिले भर में चौकसी रखी जाती है। ठीक बीस कदम दूर देहलीगेट स्थित रेडिमेड कपड़े के शोरूम पर गत रात्रि चोरों ने धावा बोला और सफाई से अपना काम कर गए। लूट में करीब 35 हजार नकद सहित काफी मात्रा में कपड़े चोरी हुए हैं। आक्रोशित व्या पारियों ने सुबह कुछ समय तक बाजार भी बंद रखे।

260910जानकारी के अनुसार बापूबाजार कॉर्नर स्थित सुंदरम रेडिमेड शोरूम के पीछे गली में चोर सीढि़यों का ताला तोड़कर शोरूम की पहली मंजिल पर पहुंचे और खंगाला। इस अफरा तफरी में लेपटॉप, स्टैच्यू को भी नुकसान पहुंचाया। यहां से उतरकर शोरूम के भूतल पर चोर पहुंचे लेकिन अंदर जाने का रास्ता बाहर से ही था। इस पर दीवार में छेद कर अदर रखे गल्ले से 35 हजार से अधिक की नकदी चुरा ली। फिर चोर वापस ऊपर गए और पास स्थित गुलशन क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसायटी के कार्यालय में पहुंचे जहां भी कुछ नुकसान किया।
260912आश्चर्य की बात यह कि सुबह तक किसी को पता नहीं चला जब तक शोरूम मालिक दुकान पर नहीं पहुंचा। सूचना मिलते ही काफी संख्या में व्यापारी मौके पर पहुंच गए। कंट्रोल रूम के ऐन समीप वारदात होने से उनमें रोष फैल गया। व्या‍पारियों ने दुकानें बंद कर रास्तार जाम कर दिया। दीवार में किए गए छेद से अंदाजा लगाया जा रहा है कि कोई बच्चा ही इस छेद से अंदर घुस सकता है। मौके पर डिप्टी दयानंद सारण पहुंचे और मामले की जानकारी लेकर समझाईश की।

260911

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply