स्टेट ओपन चेस में दूसरे दिन कई उलटफेर

BY — September 28, 2013

कांतिलाल दवे को एकल बढ़त

280922Udaipur. ऑल राजपूताना शतरंज संघ के तत्वावधान में चल रही सीनियर ओपन शतरंज प्रतियोगिता में दूसरे दिन हुए 3 चक्रों में कई उलटफेर हुए। मीरा स्पोर्ट्स एकेडमी हॉल, रेजीडेंसी रोड़, उदयपुर में चल रही इस प्रतियोगिता में जोधपुर के कांतिलाल दवे 6 चक्रों के पश्चात् 6 अंक बनाकर एकल बढ़त बनाए हैं।

280924280923ऑल राजपूताना शतरंज संघ के कोषाध्यक्ष अजय अजमेरा ने बताया कि प्रतियोगिता में 19 अन्तर्राष्ट्रीय फीडे रेटेड खिलाड़ी हिस्सा  ले रहे हैं। दूसरे दिन हुए चक्रो के पश्चात् स्थिति इस प्रकार है-
कांतिलाल दवे (6 अंक), महेन्द्रसिंह राठौड़ (5.5 अंक), राजेन्द्र तेली, विक्रम मुखिजा, अर्पित सक्सेना, मुज्जफर हुसैन, शिवशंकर दवे, रणधिर सिंह, अर्पिता जैन, रिचिन जैन, अनास अली (5 अंक), विभव पावेचा, चन्दरजीत सिंह, तरूण शर्मा, अर्पित गुप्ता, चेतराम (4.5 अंक) के साथ बढ़त बनाए हुए है। प्रतियोगिता में मुख्य पुरस्कार के साथ-साथ आयु वर्ग के शातिरों के लिए भी नकद पुरस्कार है। प्रतियोगिता का अगला चक्र कल प्रातः 09ः00 बजे खेला जायेगा। व समापन व पुरस्कार वितरण समारोह दोपहर 3 बजे होगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *