Header Banner

रोड सेफ्टी के गुर जाने छात्राओं ने

BY — September 28, 2013

280904Udaipur. गुरुनानक कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्टीय सेवा योजना इकाई एवं आधार फाउंडेशन के संयुक्त प्रयासों से शनिवार को छात्राओं हेतु रोड शो सेफ्टी कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्राचार्य प्रो. एन. एस. राठौड़ ने बताया कि महाविद्यालय सभागार में आयोजित रोड सेफ्टी संगोष्टी में आधार फाउंडेशन के   संस्थापक नारायणलाल जाट ने स्लाइड शो  माध्यम से सुरक्षित ड्राइविंग के तरीके बताये।

280905उन्होंने सचित्र प्रश्नोलत्तलरी कार्यक्रम से छात्राओं में ड्राइविंग ज्ञान के हर पहलू पर व्यापक चर्चा की तथा यातायात के नियमों की बारीकी से जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम मंत सही उत्तर देने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में संसथान सचिव अमरपाल सिंह पाहवा, डॉ. अनुज्ञा पोरवाल, सोनू गुप्ता, रेखा पालीवाल एवं छात्राएं मौजूद थी। कार्यक्रम में धन्यवाद राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी अनीता चौबीसा ने दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply