‘आक्रामक शैली में बात करें रक्षात्मक नहीं’

BY — October 3, 2013

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने सिखाया कार्यकर्ताओं को

031009Udaipur. भाजपा के राष्ट्री य नेताओं ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को चुनावी रणनीति के तहत कैसे और क्याभ बोलने के तरीके सिखाए। एक वक्ता एक विषय पर पूरी जानकारी दे, विषय पर गंभीरता से तैयारी करें। बार-बार एक बात को दोहराया न जाये, हमारी शैली रक्षात्मक ना होकर आक्रमक हो, व्यक्तिगत बुराई नहीं करें।

ये विचार भाजपा के वरिष्ठय नेताओं ने संभागस्तरीय वक्ता प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को दिए। उदयपुर संभाग का शिविर गुरुवार को किसान भवन में हुआ। इसमें पूर्व प्रदेशाध्योक्ष डॉ. महेश शर्मा, राष्ट्री य उपाध्यषक्ष किरण माहेश्वारी, गुजरात के सांसद मनसुख भाई, प्रमोद सामर जिलाध्यषक्ष दिनेश भट्ट, देहात जिलाध्युक्ष सुंदरलाल भाणावत ने प्रशिक्षकों के रूप में भाग लिया।
चार सत्रों में हुए शिविर में आईटी सेल के मनोज जोशी ने पावर पाइंट प्रजेन्टेदशन से विषय सामग्री बताई। तीसरे सत्र में कार्यकर्ताओं ने दो दो मिनट में विचार व्यपक्तन किए। मुख्य विषय कार्यकर्ता, कश्मीर समस्या, भाजपा और बांग्लादेशी घुसपैठ, कार्य प्रगति, आंतकवाद, गोरक्षा, मंहगाई, भ्रष्टाचार कालाधन, आपातकाल, राम जन्मभूमि, अटल बिहारी वाजपेयी का शासन आदि पर विभिन्न वक्ताओं ने विचार रखे। इसके पश्चात बिजली, पानी कृषि समस्या पर गुप-ए व ग्रुप-बी के तहत 5-5 मिनिट का वाद-विवाद किया गया। उस पर भी वक्ताओं ने ओजस्वी विचार रखे।
031010पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, चिन्तक, विचारक डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि वर्तमान में ध्येय हमारा ध्येपय है विधानसभा व लोकसभा चुनाव में पार्टी को विजय दिलाना। इसके लिये बुथ स्तर से मण्डल, जिलास्तर तक के कार्यकर्ता पार्टी के प्रति अपना समर्पण दे। प्रत्येक कार्यकर्ता जो वक्ता के रूप में जनता के सम्मुख जाना चाहता है उसको कुछ बातों की चिंता करनी चाहिये। वक्ता का अपने भाषण के विषय की पूर्ण जानकारी होनी चाहिये। स्पष्ट शब्दों में सही उच्चारण के साथ भाषण दे, सामने वाले श्रोता के कानों तक स्पष्ट सुनाई दे, तर्क प्रबल हो, भावनात्मक हो। उन्होंने कहा कि हम राजनीति क्षेत्र के कार्यकर्ता है हमें विविध विषयों की सम्पूर्ण जानकारी होनी चाहिये। हमे देश को समृद्धिशाली बनाना है। अप्रेल 2014 तक सिर्फ हमारा लक्ष्य चुनाव रहे। हमारी जहां-जहां सरकारें है वो जनहित के किर्तीमान पार्टी का सेनापति की भांति कार्य करे। हमारी भाषा मर्यादित हो। हमें देखकर, हमारे आचरण से पार्टी का आकलन होता है।
शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट ने अतिथियों का स्वागत किया व कार्यक्रम प्रभारी, प्रमोद सामर ने विषय वस्तु की जानकारी देते हुए शिविर की भूमिका व औचित्य पर विचार प्रकट किये। शिविर में प्रदेश उपाध्यक्ष भगवतीदेवी झाला, प्रदेशमंत्री हरिसिंह रावत, चित्तौड़ जिलाध्यक्ष सी.पी. जोशी, प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा, राजसमंद जिलाध्यक्ष नन्दलाल सिंघवी सहित उदयपुर शहर, देहात, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौड़, राजसमंद जिले के कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
चौथे सत्र में गुजरात सांसद व चुनाव तक संभाग की चुनावी कमान संभालने वाले प्रभारी मनसुख भाई ने कहा कि बूथ की रचना करें। क्षेत्र में अपने प्रभाव का उपयोग करें। पार्टी के प्रति कार्य का सर्मपण करे। हमारा धर्म राष्ट्र के लिये कुछ करना है। बदलाव के लिये संघर्ष करें। सम्मेलन में उदयपुर शहर, देहात, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौड़, राजसमंद के 28 विधानसभाओं के कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रकोष्ठ भाजपा संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल व धन्यवाद देहात जिलाध्यक्ष सुंदरलाल भाणावत ने दिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *