बहुत लुभाया अफ्रीकन एक्रोबेट और जगलिंग ने

BY — October 4, 2013

उदयपुर में अंतरराष्ट्रीय द ग्रेट रॉयल सर्कस शुरू

041004Udaipur. एक सौ सात वर्ष का अपना इतिहास लिए द ग्रेट रॉयल सर्कस अब उदयपुर में शहरवासियों के मनोरंजन के लिए आ गया है। इसकी औपचारिक शुरूआत गत 30 सितंबर से हो चुकी है।

041005सर्कस के प्रबधंक प्रभाकरन ने आज पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सौ से अधिक बेहतरीन कालकारों वाले इस सर्कस में अफ्रीका के 6 एवं मणिपुर के 12 सर्कस कलाकारों का दल लोगों का मनोरंजन कर रहा है। साथ ही भारतीय एवं काठमांडू के कलाकारों का भी अच्छा मेल है। मौत के कुएं में मोटरसाइकिल का खेल देखकर दर्शक सांस लेना भूल जाते है। काठमांड के सुशीला आर्या बैलेन्सिंग ट्रेपीज़ का दिल की धड़कन बढ़ाने वाला अनोखा खेल पेश करती है।

041006041008सर्कस में एक से बढ़कर एक आइटम पेश किये जा रहे हैं। अफ्रीकन अक्रोबेट, अफ्रीकन फायर डांस, प्लाइंग ट्रेपीज, सायकल अक्रोबेट, कॉमिक जगलिंग, बोनलेस गर्ल जैसे कई खेल जो दर्शको का दिल जीत रहे हैं। जोकर अपनी अदाओं से दर्शकों को हंसाते लोटपोट कर देते हैं। हाथी का क्रिकेट, हार्स राइडिंग और रंगबिरंगे तोते अपनी अनोखी कला से दर्शकों का दिल मोह लेते हैं। कुत्तों की बेहतरीन कलाएं देखकर दर्शक खुशी से फूले नहीं समाते। सर्कस अब तक 24 देशों में अपना प्रदर्शन कर चुका है। यहां सर्कस में रोजाना तीन शो दोपहर 1 बजे, 4 बजे और शाम 7 बजे होंगे।

041007

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *