Header Banner

फ्रेशर पार्टी ब्लूम-2013 में झूमे युवा

BY — October 5, 2013

सनराईज ग्रुप ऑफ इंस्टीटृयूशंस

051016Udaipur. सनराईज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के इंजीनियरिंग एव डिप्लोमा इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं द्वारा नगर परिषद के टाउनहॉल में फ्रेशर पार्टी ब्लूम-2013 का आयोजन किया गया। समारोह में इंजीनियरिंग एवं डिप्लोमा इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

पहले चरण में इंजीनियरिंग एवं डिप्लोमा इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं ने परिचय देकर कल्चरल एवं तकनीकी प्रतियोगिता में प्रस्तुजतियां दी। सनराइज इंजीनियरिंग के मिलन एंड ग्रुप ने डांस की शानदार प्रस्तुति दी। दूसरे चरण में फैशन शो, डांस हुए। सनराईज इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र नितिन मेनारिया द्वारा डॉंस की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। सनराईज ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के प्राचार्य गजनफर अली ने छात्रों को बताया कि ऐसी तकनीकी प्रतियोगिता से छात्रों को किस तरह से लाभ पहुंचता है।
051015अंत में सनराईज इंजिनियरिंग एवं डिप्लोमा इंजिनियरिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं के ट्रेडिशनल राउण्ड, इंट्रो राउण्ड, रैम्प वॉक के आधार पर सनराईज इंजीनिरियंग के मिस्टर फ्रेशर जुनेद बानंगी व मिस फ्रेशर – अंजली को चुना गया। सनराईज डिप्लोमा इंजीनियरिंग में से मिस्टर फ्रेशर जावेद व मिस फ्रेशर’ लुकासा सिन्हा को चुना गया। इसका स्वागत गत वर्ष चयनित मिस्टर एण्ड मिस फ्रेशर नितिन मेनारिया एवं नाजिया ने ताज पहनाकर किया गया। अंत में ग्रुप के चेयरमैन हरीश राजानी ने धन्यवाद दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply