Header Banner

एक दिनी डांडिया ब्लास्ट में झूमे युगल

BY — October 6, 2013

061001Udaipur. जैन सोश्यल ग्रुप अरावली द्वारा नवरात्रि स्थापना के उपलक्ष्य में सौ फीट रोड सौभागपुरा स्थित अशोक पैलेस में डांडिया ब्लास्ट-2013 का आयोजन किया गया जिसमें ग्रुप के सभी दंपती सदस्यों ने सपरिवार पारम्परिक वेशभूषा में डांडिया डांस कर माता भक्ति का आनन्द लिया।

डांडिया में विजेता नृत्य युगल तथा बेस्ट डांडिया ड्रेस को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा बच्चों व बड़ों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार वितरित किए गए। निर्णायक के रूप में जेएसजी मेवाड़ के अध्यक्ष गोखरु दंपती ने हिस्सा लिया। इससे पूर्व पयूर्षण पर तप आराधना व उपवास करने वाले सदस्यों का सम्मान ग्रुप के फाउण्डर अध्यक्ष अनुभव चौधरी ने किया। ग्रुप अध्यक्ष नितिन जैन ने सभी का स्वागत किया। उपाध्यक्ष अमित कोठारी ने ब्लड डोनेशन केम्प व सम्मेद शिखर यात्रा कार्यक्रम की जानकारी दी। सचिव अनुपम लुहाडि़या ने आभार व्यक्त किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply