सुराज संकल्प रथ पहुंचा गांवों में

BY — October 7, 2013

071023फतहनगर. मावली से रविवार को रवाना हुआ सुराज संकल्प रथ सोमवार को फतहनगर क्षेत्र में घूमा। सुबह रथ चंगेड़ी पहुंचा जहां पर रावला में माताजी के स्थानक पर सभा का आयोजन किया गया। यहां फ्रेंडस सेवा संघ द्वारा स्वागत किया गया।

रथ प्रभारी के रूप में पंचायत समिति सदस्य भंवरसिंह चुण्डावत साथ चल रहे हैं जबकि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत,धर्मनारायण जोशी, किसान मोर्चा देहात के जिला मंत्री कल्याणसिंह पोखरना, भुवनेश्वरसिंह, साकरियाखेड़ी सरपंच कुलदीपसिंह चुण्डावत, विजयप्रकाश विप्लवी, भाजपा मावली मण्डल अध्यक्ष दलीचंद डांगी, युवा मोर्चा महामंत्री मनोज पुजारी आदि भी हैं। भाजपा के मोहनलाल जाट,युवा मोर्चा के शोभालाल चवेल, शंभुलाल कोठारी, दिव्यांशु दाधीच समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने चपलोत व जोशी समेत रथ के साथ चल रहे नेताओं का स्वागत किया। सभा के दौरान चपलोत व जोशी ने कहा कि अब समय आ गया है कि देश की बागडोर मोदी के हाथों में हो। विधानसभा चुनावों में भाजपा को जीताकर मोदी के हाथ मजबूत करने का आह्वान किया। इसके बाद रथ आमली, बडग़ांव, ईंटाली होते हुए ढूंढिया एवं चुण्डावत खेड़ी पहुंचा तथा सभाएं ली। चंगेड़ी एवं ढूंढिया में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों का स्वागत किया गया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *