Header Banner

इंटरव्यू देने आए अभ्यर्थियों ने किया हंगामा

BY — October 7, 2013

आचार संहिता के कारण स्थगित हो गए साक्षात्कार

071013Udaipur. खान एवं भू विज्ञान विभाग में साक्षात्कार को लेकर दूरदराज से यहां पहुंचे अभ्यर्थियों का रोष फूट पड़ा जब उन्हें पता लगा कि साक्षात्कार आचार संहिता के कारण स्थगित कर दिए गए हैं। अधिकारियों से अभ्यंर्थियों ने स्थगन की जानकारी नहीं देने पर एक तरफ का किराया मांगा लेकिन अधिकारियों ने स्पष्ट इनकार कर दिया।

071015071014उल्लेखनीय है कि सोमवार को खान एवं भू विज्ञान विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के साक्षात्कार होने थे लेकिन चुनाव आचार संहिता लग जाने के कारण साक्षात्कार स्थगित कर दिए गए। अधिकारियों का कहना है कि समाचार-पत्रों के माध्यम से स्थगन की सूचना प्रकाशित करवाई गई थी। इस पर बाहर से आए अभ्यर्थियों का कहना था कि आपके स्थानीय समाचार पत्र हमारे यहां नहीं आते। हंगामे की सूचना पर नवनियुक्त डिप्टी  गोवर्धनलाल, भूपालपुरा थानाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और समझाईश की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply