Header Banner

कैम्पस प्लेेसमेंट में अरावली के 22 विद्यार्थियों का चयन

BY — October 8, 2013

081002Udaipur. अरावली इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज में कैम्पस प्लेसमेन्ट में 22 विद्यार्थियों का चयन हुआ। संस्था के 69 विद्यार्थियों ने इस प्लेसमेन्ट में भाग लिया। विद्यार्थियों में काफी उत्साह भी रहा।

वोडाफोन रिलायबल फर्स्ट कम्पनी के मानव संसाधन प्रमुख आशा वर्मा व ट्रेनिंग एण्ड प्लेसममेन्ट ऑफिसर सुनील शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों का चयन कम्युनिकेशन स्किल एवं तकनीकी ज्ञान के आधार पर हुआ। संस्था के इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग अन्तिम वर्ष की छात्रा एश्वर्या दीप को सर्वाधिक 3 लाख रुपए वार्षिक पैकेज मिला। संस्था के निदेशक हेमन्त धायभाई व डॉ. अशोक जैन ने वोडाफोन कम्पनी के एच. आर. मैनेजर को धन्यवाद दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply