Header Banner

विश्वविद्यालय मार्ग पर बसों को लेकर ज्ञापन

BY — October 8, 2013

081008Udaipur. सिटी बसों के संचालन को लेकर हालांकि नगर निगम प्रयास कर रहा है। निर्धारित बसों के दो रूटों में विश्वविद्यालय मार्ग को शामिल नहीं करने पर सुविवि केन्द्रीय छात्रसंघ ने रोष जताते हुए मंगलवार को नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन दिया।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में चल रही सिटी बसों के बंद हो जाने से छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केन्द्रीय छात्रसंघ अध्यक्ष अमित पालीवाल ने बताया कि यहां दूर दूर से छात्र आते हैं जिन्हें  टेम्पो का काफी किराया चुकाना पड़ता है। उनके लिए सिटी बसें निहायत ही मुफीद हैं लेकिन निगम ने निर्धारित किए गए दो रूटों में विश्वविद्यालय मार्ग को शामिल नहीं किया गया है जो उनके लिए अन्याय है। इससे पहले अधिकारी के नहीं मिलने से छात्रों को निगम से कलक्ट्रेट तक चक्कर भी काटने पडे़।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply