कक्षा नहीं लेने वाले शिक्षकों को मिलेगा नोटिस

BY — October 9, 2013

अचानक कॉलेज पहुंचकर किया आकस्मिक निरीक्षण

suvivi logoUdaipur. मोहनलाल सुखाडि़या विश्विविद्यालय के कुलपति प्रो. आई. वी. त्रिवेदी बुधवार को  अचानक कला महाविद्यालय में पहुंच गए। बिना किसी पूर्व सूचना के निजी सचिव के साथ वहां पहुंचने पर वस्तु स्थिति का पता लगा।

उन्होंने कालेज के ग्राउंड तल, प्रथम तल तथा दितीय तल पर प्रत्येकक कक्षा कक्ष की जांच कर विद्यार्थियों से बात की। कहीं छात्र शिक्षक की प्रतीक्षा कर रहे थे तो कहीं कक्षा ही नहीं चल रही थी। निजी सचिव को कहकर उनकी सूची बनाई गई। कुलपति ने कहा कि ऐसे शिक्षकों को नोटिस देकर कार्रवाई की जाएगी तथा अन्यह संघटक कालेजों में भी इसी तरह आकस्मिक जांच की जाएगी ताकि स्वरस्था शैक्षिक वातावरण बन सके।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *