Header Banner

टीन एजर्स को बचाएं शराब से : जैन

BY — October 9, 2013

091006Udaipur. कल्पतरु नर्सिंग कॉलेज में आज नशा निवारण अभियान में लगे चिकित्सक डॉ. पी.सी. जैन ने नशेड़ी के सगाई नहीं करुंगी नाटिका का मंचन छात्राओं से कराते हुए संदेश दिया कि छात्र फैशन, फिल्म, फ्रेन्ड्स के प्रभाव में शराब-बीयर न शुरू करें क्योंकि एक बार शुरू करने पर फिर रुकना मुश्किल है। ऐसे लड़के से कोई भी लड़की शादी करना पसंद नहीं करेगी।

सी. डी. शो में  शराब के कुप्रभाव बताते हुए उसके शारीरिक, मानसिक व सामाजिक कुप्रभाव दर्शाए। स्वयं नशे से दूर रहें इसके लिए सभी ने संकल्प किया कि हर माह पांच नशे के रोगी को नशा मुक्त अवश्य कराएंगे। नशा छोड़ो गीतिका सभी ने मिलकर गाई। नशेड़ी की मौत लघु नाटिका का भी मंचन किया गया। सहयोग सतीश भटनागर का रहा। धन्यवाद सुनीता नटराजन ने दिया। इस अवसर पर निदेशक सीमा बिसारिया व सभी शिक्षक मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply