Header Banner

अग्रसंगम सांस्कृतिक कार्यक्रम 19 को

BY — October 11, 2013

agrasenUdaipur. अग्रवाल युवा मण्डल के तत्वावधान में युवा मण्डल की ओर से 19 अक्टूबर को लोककला मंडल में अग्रसंगम का आयोजन होगा। इसमें अग्रवाल समाज के सभी धड़ों के लोग हिस्सा  लेंगे।

मंडल अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बताया कि अग्रसंगम की हुई बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में नई कमेटी का गठन किया गया, जिसमें दीपक मित्तल वित्त समिति संयोजक, वीरू गुप्ता मंच सज्जा, मिशी अग्रवाल मंच संचालन, धीरज अग्रवाल कार्यक्रम संकलन, ललित गर्ग, नीलकमल अग्रवाल व्यवस्थापक, जगदीश भण्डारी स्वागकर्ता, अशोक सिंघल, राजेश मेड़तिया लाइट टेन्ट संयोजक, अनिल अग्रवाल प्रचार-प्रसार संयोजक, विनीत अग्रवाल मुद्रण एवं प्रकाशन संयोजक को मनोनीत किया गया। बैठक में राजेश अग्रवाल अध्यक्ष, दिलीप अग्रवाल, राजीव पित्ती, राजेश अग्रवाल सचिव, अशोक सिंघल, मनोज अग्रवाल, दीपक मित्तल, दीपक भण्डारी, जगदीश भण्डारी, डॉ. नवनीत अग्रवाल, राजेश जाजोदिया, विनित अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल आदि कई पदाधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply