उदयपुर जेल में भिड़े कैदी

BY — October 13, 2013

PrisonerUdaipur. उदयपुर केंद्रीय कारागृह में रविवार देर शाम कैदियों में झगड़ा हो गया। मारपीट में चार कैदियों को सामान्य चोटें आईं, जिनका उपचार कारागृह स्थित डिस्पेंसरी में किया गया।

जानकारी के अनुसार केंद्रीय कारागृह में बंद आजम तथा उसके साथियों ने बंदी इमरान कुंजड़ा व उसके साथियों पर तब हमला कर दिया, जब वे शाम को खाना खाने के बाद अपनी-अपनी बैरक में लौट रहे थे। कैदियों में मारपीट होने पर जेल में हडक़म्प मच गया। उल्लेखनीय है कि आजम गुजरात में हुए सोहराबुद्दीन इनकाउंटर मामले में सीबीआई का गवाह है तथा फिरौती मामले में केंद्रीय कारागृह में लंबे समय से बंद है। इमरान कुंजड़ा हत्या, जानलेवा हमलों सहित कई मामलों में विचाराधीन बंदी है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *